फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Karjara connecting road will be renovated at a cost of Rs. 10.80 lakh

Chandauli News: करजरा संपर्क मार्ग का 10.80 लाख से होगा उद्धार

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Karjara connecting road will be renovated at a cost of Rs. 10.80 lakh
पीडीडीयू नगर। जिले के सैयदराजा विकासखंड के धानापुर ब्लॉक स्थित करजरा संपर्क मार्ग रखरखाव के अभाव में करीब सात वर्ष से क्षतिग्रस्त है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे हैं। मार्ग के उद्धार के लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से 10.80 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई थी जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब 10 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर शीघ्र विशेष मरम्मत योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उक्त संपर्क मार्ग करीब सात वर्ष से क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर कई गड्ढे बनने से आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब पांच वर्ष पूर्व मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में मार्ग क्षतिग्रस्त होता चला गया।
विज्ञापन

वर्तमान में मार्ग की दशा सोचनीय बन गई है। मार्ग पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बिखरी गिट्टियों और गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर मार्ग पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वहीं बरसात के दिनों में तो मार्ग पर आवागमन काफी जोखिमभरा हो जाता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन बाइक व साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि जिन स्थानों पर गिट्टियां उखड़ गई हैं, वहां कच्चा मार्ग ही बचा है। मार्ग पर बरहन, महुरा, करजरा, आलमखोतपुर, लखईपुर सहित अन्य गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। मार्ग बन जाने से इन गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

बढ़ाई जाएगी मार्ग की चौड़ाई

वर्तमान में मार्ग करीब की चौड़ाई तीन मीटर है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों की इस परेशानी को दूर करने के लिए मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी आसानी होगी।


क्षतिग्रस्त करजरा संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। मंजूरी मिलने और धन अवमुक्त होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू होगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed