{"_id":"67953cff88aee4e9820e23a9","slug":"the-inspector-locked-the-constable-in-the-police-post-and-beat-him-video-went-viral-chandauli-news-c-189-1-svns1010-126465-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दरोगा ने सिपाही को चौकी में बंद कर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दरोगा ने सिपाही को चौकी में बंद कर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
चंदौली। कस्बा इंचार्ज संतोष तिवारी का एक वीडियो शनिवार को देर शाम वायरल हुआ। जिसमें वे एक सिपाही को चौकी में बंद कर पीट रहे हैं। उसके बाद सिपाही बाहर धरने पर बैठ गया और बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगा। बाद में पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। एसपी ने इस मामले में सीओ सदर राजेश राय को जांच सौंपी है।
चंदौली पुलिस लाइन के अभियोजन विभाग में तैनात सिपाही जटाशंकर का आरोप है कि वह शनिवार की शाम सब्जी लेने अपने चार पहिया वाहन से बाजार गया था। उस दौरान चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी वाहन के पास पहुंचे और फोटो खींचकर गाड़ी का चालान करने लगे। इसके बाद सिपाही ने खुद को स्टाफ बताते हुए चालान न काटने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी कॉलर पकड़कर खींचते हुए सिपाही को चौकी के अंदर ले गए और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पहुंचे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने सिपाही को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर राजेश राय को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।