{"_id":"71a72f8a1fcc99a79a85641051f8c1d2","slug":"the-information-about-the-skill-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास के बारे में दी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई।
इसमें उद्यमियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने उद्यमियों को कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समय से निस्तारण करें।
उद्यमियों ने जिलाधिकारी को बताया कि रामनगर में फायर स्टेशन स्थापना के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा छह हजार वर्ग मीटर भूमि की मांग की जा रही है। जबकि तीन हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध है। जिसका चिह्नांकन भी किया जा चुका है। लेकिन मुख्यालय से अनुमति प्राप्त नहीं होने के कारण अग्निशमन विभाग को पत्र नहीं दिया जा सका है। बताया कि रामनगर फेज एक के कुछ प्लाटों के हस्तांतरण का प्रकरण यूपीएसआईडीसी मुख्यालय कानपुर से अनुमति प्राप्त नहीं होने के कारण लंबित है।
इससे भी परेशानी हो रही है। फेज एक में सड़क निर्माण कई माह से अधूरा होने की भी शिकायत की गई। कहा कि पंद्रह मई तह ही निर्माण पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुुआ है।
रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि रामनगर फेज दो में नालियां बनवाने के संबंध में पिछली बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी ने बताया था कि फेज दो के विस्तार हेतु 65 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
लेकिन गांव वाले न्यायालय में चले गए हैं। उन्होंने गांव वालों को बुलाकर समझौता कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के खाली पड़े पार्कों में पौधरोपण करने का आग्रह किया गया।
डीएम सुरेंद्र विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण कराएं। ताकि उद्यमियों की समस्याओं को दूर किया जा सके। डीएम ने कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है।
इसी क्रम में मंडल स्तर पर सितंबर या अक्तूबर माह में गोष्ठी प्रस्तावित है। इस दौरान बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।