फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The hug together Eid greetings

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Sun, 19 Jul 2015 01:17 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
The hug together Eid greetings
 नगर सहित पूरे जनपद में शनिवार को पूरी अकीदत के साथ ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह में नमाज अदा की और इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


 तत्पश्चात एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर मिठी सेवइयों सहित अन्य पकवानों का आनंद लिया। ईदगाह के पास लगे मेला में बच्चों ने खूब खरीददारी की। ईद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। नए कपड़ों के साथ बच्चों को ईदी भी मिली थी। इस वजह से बच्चों का उत्साह दोगुना नजर आया।
विज्ञापन


नगर में शाहकुटी स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। निर्धारित समय पर यहां नमाज अदा की गई। इसके पूर्व यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के आस पास सजावट की गई थी और चूने का छिड़काव किया गया था। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चे बुजुर्ग जवान सभी नए कपड़ों में ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। यहां मेला लगा हुआ था। नमाज के बाद यहां बच्चों ने झूले का आनंद लिया तो चाट पकौड़े का स्वाद चखा।


 इसी तरह नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, कसाब महाल, इस्लामपुर, अलीनगर में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इसी तरह इलिया कस्बा सहित क्षेत्र के मझुई, भुड़कुडा, विशुनपुरवा, खरौंझा आदि  ईदगाहों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बरठी, पौरा, तेनुवट, सकलडीहा, नईबाजार, शहीदगांव सहित कई अन्य ईदगाहों पर पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed