फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The heat is troubling, electricity is also giving shocks

Chandauli News: गर्मी सता रही, बिजली भी दे रही झटके

Sat, 17 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The heat is troubling, electricity is also giving shocks
भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। साथ ही बिजली भी झटके देने लगी है। अंधाधुंध बिजली कटौती लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस हो जा रहा है। देर शाम तक पारा 40 डिग्री पर रह रहा है। ऐसे में बिजली की आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में महज छह से सात घंटा ही बिजली मिल पा रही है। लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। अवर अभियंता जन्मेजय साहू ने बताया कि जमानियां से जितनी बिजली मिल रही है उतनी आपूर्ति की जा रही है।गर्मी के कारण लोकल फाल्ट हो रहा है,जिसे तुरंत ठीक करा कर आपूर्ति चालू की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क रखा ट्रांसफार्मर, दुर्घटना का डर
सचित्र -15
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। इलिया कस्बा के बस स्टैंड के समीप सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर से दुर्घटना का डर है। कई बार शिकायत करने पर भी इसे हटाया नहीं जा रहा है। इलिया कस्बा स्थित लेवा रोड बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क के किनारे बिजली विभाग में खुले में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। दुकानदारों और राहगीरों के लिए यह ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बन गया है। ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका को लेकर क्षेत्रीय लोग कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। इसके बाद भी अधिकारी इसे लेकर अनजान बने रहते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed