{"_id":"680162997cc40c00b1028d66","slug":"the-groom-said-that-the-fight-would-be-settled-later-the-bride-refused-to-marry-him-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129908-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दूल्हा बोला, बाद में होगा मारपीट का हिसाब, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दूल्हा बोला, बाद में होगा मारपीट का हिसाब, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
विज्ञापन
सकलडीहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी समारोह के दौरान बरातियों ने खुलेआम शराब पीकर हंगामा किया। नाचने के दौरान जमकर मारपीट हुई। मामला जैसे-तैसे सुलझाया गया। इसके बाद जयमाल पर दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि शादी के बाद मारपीट का हिसाब-किताब होगा। यह बात दुल्हन ने अपने पिता से बताई और शादी से इन्कार कर दिया। तमाम प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी और बरात दुल्हन के बगैर लौट गई।
सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की की बुधवार की रात शादी थी। सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। बरातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया और मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। उधर, बरातियों और दूल्हे के पिता ने जमकर शराब पी और नाच-गाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। विवाद शांत होने के बाद जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि शादी के बाद मारपीट का “हिसाब-किताब” होगा। यह बात सुनकर दुल्हन घबरा गई और उसने पूरी बात अपने पिता को बताई। लड़की के पिता ने दूल्हे और बरातियों के बर्ताव को गंभीरता से लेते हुए शादी से साफ इन्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही नई बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की के पिता अपने फैसले पर अडिग रहे। उनका कहना था कि जो लोग शादी से पहले ही बेटी को धमकाते हैं, उनसे रिश्ता नहीं जोड़ा जा सकता। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बरात में शराब पीने और अभद्रता की वजह से पूरे परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सकलडीहा थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि बरात में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन अब तक किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले पर नजर रखी जा रही है।