फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The girl against whom she was going to file a rape case, took seven rounds with him

UP: युवती जिसके खिलाफ दर्ज कराने जा रही थी दुष्कर्म का मुकदमा, उसके साथ ही लिए सात फेरे; ये है पूरा मामला

Fri, 01 Dec 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 01 Dec 2023 10:13 AM IST
सार

बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी चंदन यादव सैयदराजा थाना क्षेत्र के बुझारत की मड़ई निवासी अपनी मौसी के यहां आता-जाता था। मौसी की पट्टीदारी के राजेश यादव की पुत्री खुशी यादव से उसका प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि चंदन शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था।

विज्ञापन
The girl against whom she was going to file a rape case, took seven rounds with him
चंदौली न्यूज - फोटो : संवाद

विस्तार

युवती ने जिस युवक पर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय में तहरीर दी थी उसी के साथ बृहस्पतिवार को मंदिर में सात फेरे ले लिए। दो परिवारों को मिलाने में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बड़ी भूमिका निभाई। उनकी देखरेख और रिश्तेदारों की उपस्थित में दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। 

विज्ञापन


बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी चंदन यादव सैयदराजा थाना क्षेत्र के बुझारत की मड़ई निवासी अपनी मौसी के यहां आता-जाता था। मौसी की पट्टीदारी के राजेश यादव की पुत्री खुशी यादव से उसका प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि चंदन शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने परिजनों के राजी नहीं होने की बात कहकर टालमटोल करने लगा। युवती के घरवालों को यह बात पता चली तो युवक के खिलाफ सीओ अनिरुद्ध सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इसपर सीओ ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाया। काफी मन मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने पीडीडीयू नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित घोंघारी बाबा मंदिर में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। इसके अलावा अच्छा मुहुर्त देखकर दोनों पक्षों ने धूमधाम से गौना करने का फैसला भी किया।
विज्ञापन



युवक और युवती दोनों बालिग और एक ही जाति के हैं। दोनों शादी के लिए राजी थे लेकिन युवक के परिजन नहीं मान रहे थे। समझाने के बाद वे भी मान गए और शादी के लिए तैयार हो गए। -अनिरुद्ध सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed