फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Election Result 2022Chandauli Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Chandauli Election Seat Result: आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 10 Mar 2022 12:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 12:17 PM IST
सार

मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया विधानसभा से दावेदारी करने वाले 43 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। 10 मार्च को सुबह आठ बजे उनकी किस्मत का पिटारा खुल गया है और वोटों की गिनती जारी है।

विज्ञापन
Chandauli Election Result 2022Chandauli Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

विस्तार

चंदौली जिले की चारों विधानसभा सीट पर ताल ठोकने वाले 43 प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले की घड़ी आ चुकी है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में मतगणना की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। चारों विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए मतगणना कार्मिकों की 76 टीमें नियुक्त की गई हैं। कुल 304 कार्मिक वोटों की गिनती करेंगे। पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे।
विज्ञापन


मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया विधानसभा से दावेदारी करने वाले 43 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। 10 मार्च को सुबह आठ बजे उनकी किस्मत का पिटारा खुल गया है और वोटों की गिनती जारी है । मतगणना के लिए मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में प्रशासन ने तैयारी की है। यहां मंडी के दो शेड में चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के वोट गिने जाएंगे। इसके लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। आरओ का टेबल अलग रहेगा। लगभग 30 राउंड तक चलने वाली मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलट के मतों की गिनती से होगी। सर्विस पोस्टल बैलट और घर बैठे मतपत्र के जरिए मतदान करने वाले दिव्यांग व अशक्त मतदाताओं के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आयोग को भी पल-पल का अपडेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली में विधानसभा के मतों की गिनती के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगेंगे। हर टेबल पर चार-चार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें तीन कार्मिक वोटों की गिनती करेंगे। वहीं एक कर्मी को स्ट्रांग रूम से ईवीएम ले आने व मतगणना के बाद सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्ट्रांग रूम का ताला प्रत्याशियों व उनके एजेंट की उपस्थिति में खुलेगा। इसके बाद ईवीएम को एक-एक कर स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक लाया जाएगा। सुबह 10 बजे तक रूझान आने शुरू हो जाएंगे। वहीं दोपहर तक प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed