{"_id":"f075e2a3782f1397a3ee94bfb7e40087","slug":"the-farewell-to-the-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गल्लामंडी स्थित श्री साई कोचिंग सेंटर में बुधवार को कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका किरन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रबंधक विनय तिवारी ने 10 व 12 की छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि वर्ष भर में प्राप्त किए गए ज्ञान का महत्व तभी दिखाई देता है जब परिणाम भी अच्छे आएं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अच्छे अंक लाकर संस्थान का नाम पूरे जिले में रौशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खुशबू, अंजली, अनील, विवेक, रवी, नेहा, अरविंद आदि मौजूद रहे।