फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The eyes of the devotees were filled to see the meeting of the four brothers.

चारो भाइयों का मिलन देख भर आई लीला प्रेमियों की आंखें

Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The eyes of the devotees were filled to see the meeting of the four brothers.
कंदवा। ‘परे सिंधु नहीं उठत उठाए, बरबस कृपा सिंधु उर लाए’। क्षेत्र के अरंगी गांव में चल रही रामलीला के आखिरी दिन बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप और राम राजगद्दी की लीला हई। चारों भाइयों का मिलन देख लोग भाव विह्वल उठे, और लीला प्रेमियों की आंखें भर आई।
विज्ञापन

रामलीला की शुरूआत लंका विजय के बाद हनुमान जी द्वारा माता सीता और श्रीराम के अयोध्या पहुंचने की सूचना देने के साथ होता है। इसके कुछ देर बाद विभीषण का रथ जयकारों के साथ पहुंचा। उन्हें आदर के साथ बैठाया गया। कुछ देर बाद श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते हैं। राम के आने की सूचना पर भरत- शत्रुघ्न सष्टांग दंडवत कर भगवान राम की प्रतीक्षा करते हैं। श्रीराम- लक्ष्मण सजल नयनों से बाहें पसार कर दौड़ पड़ते हैं। भरत- शत्रुघ्न को जब उन्होंने उठाकर गले लगाया तो लोग भाव विह्वल हो उठे और सभी के नयन सजल हो उठे। उसके बाद गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राज्याभिषेक करते हैं और राजगद्दी पर बैठाते हैं। इसके साथ ही चारों तरफ हर हर महादेव और जय श्रीराम का जयकारा गूंजने लगता है और पुष्पों की बारिश होने लगती है। इस दौरान लीलाधर सिंह, दिवाकर पांडेय, अजीत सिंह, अखिलेश सिंह, आनंद सिंह, विजय शंकर जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed