फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The entry road of Ramnagar industrial area will be widened

Chandauli News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का प्रवेश मार्ग होगा चौड़ा

Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The entry road of Ramnagar industrial area will be widened
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्योगों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। इस दौरान जिलाधिकारी विभागीय अधिकारियों को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने का निर्देश दिया।उद्यमियों ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लंका-अलीनगर रोड) संकरा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को प्रवेश मार्ग को चौड़ा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उद्योगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जो आवेदन आए हैं, उन्हें लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि उद्योग लगाने वालों को अच्छी सुविधाएं दी जाएं। ताकि निवेश और निर्यात को बढ़ावा मिले। औद्योगिक क्षेत्रों को साफ, सुंदर और आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। ताकि उद्यमी यहां आने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed