फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The elderly woman of Chandauli demanded euthanasia from the President

Chandausi News : बुजुर्ग महिला ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग, बहू से तंग आकर भेजा पत्र

Sun, 29 May 2022 03:01 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 May 2022 03:01 AM IST
सार

चंदौली में बहू से तंग आकर एक बुजुर्ग महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की भी मांग की है। 

विज्ञापन
The elderly woman of Chandauli demanded euthanasia from the President
इच्छा मृत्यु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौसी की वृद्ध महिला ने बहू पर शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मदद दिलाने या इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। वृद्धा का कहना है कि बहू ने उन समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज मांगने, मारपीट करने सहित कई झूठे मुकदमे चंदौसी कोतवाली में दर्ज करा दिए हैं।

विज्ञापन

 
चंदौसी में कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पत्र में बताया है कि उसके बेटे का विवाह 16 जनवरी 2017 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही बहू ने बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। अपनी बात मनवाने के लिए आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। घर की इज्जत बचाने के लिए शुरुआत में उसकी कई अनुचित मांगें भी पूरी की। इससे उसकी अनुचित मांगें बढ़ती चली गईं और अब वह संपत्ति में अपने हिस्से की मांग करते हुए उनका, उनके पति व उनके बेटे का उत्पीड़न बढ़ाती जा रही है।
विज्ञापन

 
वृद्धा का आरोप है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत कर मदद मांगी लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। उनके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कह दिया कि पत्नी द्वारा पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा सकता है लेकिन पति द्वारा पत्नी के खिलाफ नहीं। नवंबर 2018 को रजिस्टर्ड डाक से एसपी, डीएम व शासन स्तर तक शिकायत की पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। दूसरी ओर बहू की ओर से की गई झूठी शिकायतों पर पुलिस ने अलग-अलग समय पर उनके व परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए। उल्टा उन पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वृद्धा के मुताबिक, ऐसे ही एक मामले में परिवार न्यायालय में मीडिएशन में बहू ने ससुर- सास द्वारा मारपीट न करने की बात कही है। इसके बावजूद चंदौसी कोतवाली में मेरे, बेटे व पति के खिलाफ मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा 151 की कार्रवाई हो चुकी है। आरोप है कि मनमानी पर आमादा बहू ने अप्रैल 2022 को घर के शीशे, खिड़की तोड़ दिए। घर में लगाए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, ताकि उसकी मनमानी का प्रमाण कैमरे से न मिल सके। वद्धा ने लिखा है कि बहू के अत्याचार और प्रशासन की प्रणाली से क्षुब्ध होकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। लिहाजा इसकी अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed