फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The DM asked children the meanings of words and tasted the mid-day meal.

Chandauli News: डीएम ने बच्चों से पूछे शब्दों के अर्थ, मिड-डे मील चखा

Thu, 24 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The DM asked children the meanings of words and tasted the mid-day meal.
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था जांचने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और सीडीओ आर जगत साई ने बुधवार को बसारिकपुर और खगवल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय खगवल में डीएम ने कक्षा छह के बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और शब्दों के अर्थ पूछे। इसके बाद उन्होंने मध्याह्न भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन

दोनों अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर पहुंचे। कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर और पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय परिसर में संचालित सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारी कंपोजिट विद्यालय खगवल पहुंचे। यहां डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया। कक्षा छह के विद्यार्थियों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई और उसमें दिए गए शब्दों के अर्थ पूछे। साथ ही विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों के लिए बनाए गए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने खुद भोजन चखा। उन्होंने भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-

गेस्ट हाउस में सुधार के बाद हैंडओवर के निर्देश
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद डीएम और सीडीओ ने गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द का भी औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने गेस्ट हाउस के नवनिर्मित भवन की व्यवस्थाएं देखीं। भवन में जरूरी सुधार कराने के बाद संबंधित विभाग को जल्द हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed