फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The debris of the wall of the medical college fell, laborer died

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज की दीवार का मलबा गिरा, मजदूर की मौत

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The debris of the wall of the medical college fell, laborer died
सैयदराजा (चंदौली)। थानाक्षेत्र के नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के ऊपर का मलबा गिरने से चार मजदूर दब गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सैयदराजा में नेशनल हाईवे किनारे शासन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व निर्माण शुरू होने से पहले मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी बनाई गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया। मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। लेकिन कॉलेज की सीमा के किनारे खेतों में पानी भरने से मिट़्टी दबने के कारण दस दिन पहले पुरुष छात्रावास के पीछे की चहारदीवारी गिर गई थी। मंगलवार की शाम छह से अधिक मज़दूर दीवार की मिट्टी और पाइप लाइन साफ कर पिलर का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर की मिट्टी और ह्यूम पाइप गिर गया। इसमें चार मजदूर दब गए। मजदूरों के मलबे में दबने से अफरातफरी मच गई। मशक़्क़त के बाद चारों मज़दूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में बिहार के नालंदा जिले के नौरंगा निवासी पिंटू चौधरी (32) की मौत हो गई। नालंदा के गोवरिया निवासी सुकुल मिस्त्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश और कुशल को भी चोटें आई हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही केपीसी कंपनी के जनरल मैनेजर रंगाराव जाला ने बताया कि 10 दिन पहले गिरी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी मलबा गिर गया। इसकी वजह से एक मज़दूर की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। काम करने वाले मजदूरों का कंपनी लगभग 10 लाख का बीमा कराती है। मृत मजदूर के परिजनों को बीमे की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
चौबीस घंटे के अंदर मिलेगा मुआवजा, होगी जांच-डीएम

पीडीडीयू नगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चहारदीवारी की मरम्मत के दौरान हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मजदूर का पोस्टमार्टम मंगलवार की रात को ही करा दिया गया। मृत मजदूर के परिजनों के खाते में बुधवार तक 10-12 लाख रुपये की मुआवजा राशि पहुंच जाएगी। मृत मजदूर के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी। मामले की जांच की जाएगी। अगर कहीं तो कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। वे खतरे से बाहर हैं।
---

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
पीडीडीयू नगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हादसे के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से फोन पर बातकर मृत मजदूर के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही पूर्व सांसद ने डीएम से मेडिकल कॉलेज की निर्माण करा रही कंपनी की जांच करने की मांग भी की। मंगलवार की शाम जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लापरवाही होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं। लापरवाही की वजह से एक निर्दोष मजदूर की जान चली गई। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।संवाद


---
मनोज सिंह डब्लू ने की एसआईटी जांच की मांग

चंदौली। हादसे में घायल मजदूर का हाल जानने मंगलवार की शाम जिला अस्पताल में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और एसआईटी जांच की मांग की। यदि ऐसा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कहा कि पहले भी दीवार गिरी थी, उस वक्त भी जांच की मांग की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बताया कि इसी तरह से बालिका इंटर कालेज के 2.77 करोड़ रुपये ठेकेदार लेकर भाग गया, जिसकी एसआईटी जांच चल रही है, जो तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी मुकम्मल नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed