फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The dead body of two brothers immersed in the Ganges was landed on the third day

गंगा मे डूबे दो भाईयों का शव तीसरे दिन उतराया मिला

Thu, 22 Apr 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
The dead body of two brothers immersed in the Ganges was landed on the third day
चहनिया। बलुआ थाना के सराय गांव के समीप गंगा में डूबे दो भाईयों का शव दो दिन बाद बृहस्पतिवार को गंगा नदी के दूसरे तट पर उतराया मिला। दोनों के शव फूल गए थे। बलुआ पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव बरामद होने के बाद परिवार में फिर से कोहराम मच गया। गांव निवासी सतीश गुप्ता के दो बच्चे आर्यन गुप्ता (14) और अमन गुप्ता (10) मंगलवार की शाम गंगा में नहाते समय डूब गए थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को खोजने में जुट गई। सराय गांव के सतीश गुप्ता अपने पत्नी और तीन पुत्रों के साथ पंजाब में रहते थे। वे वहीं प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। परिवार में शादी पड़ने पर छह दिन पूर्व सतीश परिवार के साथ गांव आए थे। मंगलवार को घर में नवमी पूजन की तैयारी चल रही थी। साफ-सफाई के बाद चाची सोनिया के साथ सतीश के तीन पुत्र आर्यन गुप्ता, अमन गुप्ता और अर्पित गुप्ता गंगा में स्नान के लिए गए। गंगा में स्नान के दौरान आर्यन और अमन गहरे पानी में चले गए। अर्पित किसी तरह बच गया। बुधवार को भी दिन भर एनडीआरएफ ने दोनों बच्चों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे गंगा तट के दूसरी तरफ मल्लाहों ने सरसवल और मिसिरपुरा घाट पर दो बच्चों के शव उतराए देखे तो शोर मचाया। लोगों की सूचना पर बलुआ पुलिस उस पार गई और शवों को बाहर निकाला। आर्यन और अमन के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुुंचे। चाचा शशिकांत गुप्ता ने अमन और आर्यन की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed