{"_id":"676d453031f98239e80c5e37","slug":"the-criminal-did-not-reform-police-arrested-him-the-man-who-was-serving-a-sentence-for-murder-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरा नहीं गुनहगार : पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के जुर्म में सजा काटकर आने वाला गांजा के साथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरा नहीं गुनहगार : पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के जुर्म में सजा काटकर आने वाला गांजा के साथ पकड़ा गया
Thu, 26 Dec 2024 05:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:29 PM IST
सार
जेल भले ही जुर्म को अंजाम देने वालों को सुधारने के लिए बनी हो लेकिन यहां से निकलकर भी अगर कोई सुधार की राह पर न हो तो इसे क्या कहेंगे। नौगढ़ क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। दस साल की सजा काटकर लौटा गुनहगार 37 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस अब इससे जुड़े तारों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बैरगाढ केसार जंगल चौराहे के समीप तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से एक लग्जरी होंडा सिटी कार 37.890 किलो गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त मामले का खुलासा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने थाना परिसर में किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद अपनी टीम से साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा की बैरगाढ केसार चौराहे के समीप रास्ते में चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहन के पास खड़ें तीन तस्कर कुछ बण्डल गिन रहे थे। और जैसे ही पुलिस टीम देखा भगाने लगे लेकिन पुलिस ने टीम ने घेराबन्दी कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से दो बडे झोले में 37.890 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक कार चारपहिया एक बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मुराली निवासी ग्राम केसार थाना चकरघट्टा देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बैरा दिरेहू थाना चकिया निराला मौर्य निवासी पचफेडिया पोस्ट भीषमपुर थाना चकिया बताया, जिसमें मुराली हत्या के अपराध मे 10 वर्ष की सजा काटकर तीन महीने पहले ही घर आया है। तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष कुमार, घनश्याम तिवारी, अभिषेक पाल, भूपेन्द्र शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन