{"_id":"6a19f2b47f241d90e80ef771","slug":"the-construction-of-the-bridge-connecting-the-two-blocks-is-60-percent-complete-chandauli-news-c-189-1-svns1011-149182-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो ब्लॉकों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण 60 प्रतिशत पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो ब्लॉकों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण 60 प्रतिशत पूरा
विज्ञापन
सकलडीहा-बरहनी ब्लाक को जोड़ने वाली पुलिया का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
- फोटो : Archive
जिले के बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने के लिए टेकापुर गांव में बनाई गई पुलिया रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है।
ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई 94 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी और धन मिलने के बाद नये पुल का निर्माण आरंभ कर दिया गया है।
पुल बन जाने से करीब 50 गांव के 60 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं दोनों ब्लॉक के लोगों के लिए गाजीपुर जिले तक आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी। अब तक पुल निर्माण का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
दरअसल आजादी के बाद चंदौली में नहरों का तेजी से विस्तार किया गया। प्रथम पंचवर्षीय योजना में कई स्थानों पर नहरें बनाई गईं। वहीं ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के लिए नहरों पर पुल-पुलियों का निर्माण भी कराया गया। बाद में पुल-पुलियों के रखरखाव व मरम्मत की जिम्मेदारी सिंचाई, लघुडाल, बंधी प्रखंड और पीडब्ल्यूडी को सौंप दी गईं। बावजूद इसके समय की मार झेलने के कारण कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
इससे इनपर चलना खतरनाक हो गया है। कई पुल-पुलियों पर तो विभागों ने चलना खतरनाक है, का बोर्ड लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। टेकापुर में बने पुराने पुल के पिलर व इसका रैंप क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों ने आवागमन बंद कर दिया था। हालांकि अब जिले में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत और नए पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है।
इस योजना के तहत टेकापुर गांव में सकलडीहा और बरहनी ब्लॉकों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से से बन रहे पुल को देखकर दोनों ब्लॉक के ग्रामीणों में काफी हर्ष है।