फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The complaint of corruption in paddy procurement reached the Principal Secretary

चंदौली में धान खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत प्रमुख सचिव तक पहुंची

Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The complaint of corruption in paddy procurement reached the Principal Secretary
पीडीडीयू नगर। जिले के चहनियां विपणन शाखा पर 2020-21 में धान खरीदी में घोटाले का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत खाद्य विभाग के ठेकेदार वीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव खाद्य से किया है। शिकायतकर्ता ने खाद्य विभाग के सचिव से गुहार लगाई है कि चहनिया विपणन केंद्र से धान खरीद में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। हालांकि शिकायत कर्ता ने दूसरे ठेकेदार के खिलाफ किया है लेकिन उसने केंद्र प्रभारी की मिली भगत बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 जनवरी 2021 को चहनियां ब्लाक के विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र से एक दिन में राधा कृष्ण एग्रो राइस मिल चहनियां पर एक ट्रक से चार चार सौ बोरी धान लेकर 4 चक्कर लगाने का मामला बताया जा रहा है। एक चक्कर मे 160 कुंतल धान लदा होने की बात कही जा रही है। जबकि इसी जीपीएस युक्त वाहन से व्यास नगर से चहनियां विपणन गोदाम के लिए गाड़ी चावल लेकर निकली है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूपी 62 टी 2078 वाहन से टीडी संख्या11960 2012 246 के द्वारा धान की धुलाई हुई है। इसी तरह तीन बार टीडी संख्या डालकर लगभग 10 किलोमीटर दूर धान क्रय केंद्र से चहनियां स्थित राधा-कृष्ण एग्रो राइस मिल धान भेजा गया है।शिकायतकर्ता ने सीधा सीधा आरोप लगाया है उस डेट में उक्त वाहन से एक कुंटल भी धान की धुलाई नहीं हुई है।जितना धान इस वाहन से उस डेट में ढुलाई के लिए दर्शाया गया है वह पूरी तरह से फर्जी है। इस संबंध में चंदौली जनपद के डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया है कि उस मामले की जांच की जा रही है और इसमें दो ठेकेदारों के झगड़े का मामला है। गाड़ी एक दिन पहले धान की ढुलाई की है। जिस डेट में टीडीएस कटा है वह ढुलाई उसी डेट में दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed