{"_id":"4983769cc660ab213d6d01de5c0f5d35","slug":"the-commotion-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर क्षेत्र के अवाजापुर स्थित शहीद विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर के छात्रों को गलत प्रवेश पत्र दे दिया गया।
गुरुवार को जब वे खंडवारी देवी पीजी कालेज में परीक्षा देने गए तो सही प्रवेश पत्र न होने पर कापी छीन ली गई। इससे नाराज होकर छात्रों ने पहले चहनियां में प्रदर्शन किया और बाद में अवाजापुर पहुंच कर प्रदर्शन व चक्का जाम किया। तीन घंटे तक जाम के बाद कालेज प्रशासन ने परीक्षा से वंचित छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत परीक्षा दिलाने कि आश्वासन दिया।
इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
अवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर के छात्रों ने प्रवेश पत्र के लिए बुधवार को धरना प्रदर्शन किया था।
जिसके बाद देर शाम 78 छात्रों में 20 छात्रों को प्रवेश पत्र दिया गया। सात जनवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं। कैप्टन विजय प्रताप सिंह कालेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र मां खंडवारी देवी कालेज चहनियां में बनाया गया था।
सुबह आठ बजे जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो कापी बांटने के बाद परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच शुरू हुई। जांचकर्ता ने बीस छात्रों के प्रवेश पत्र को फर्जी बताते हुए उनसे कापी और पेपर छीन लिया।
इस पर नाराज छात्रों ने अपने साथियों के साथ कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में अवाजापुर पहुंचे तथा सुबह दस बजे छात्रों ने अवाजापुर-सकलडीहा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर धानापुर थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाया। पर छात्र कालेज प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने पर अड़े थे। करीब तीन घंटे बाद प्राचार्य डा. कैलाशनाथ यादव ने मौके पर पहुंच कर प्रवेशपत्र में गड़बड़ी की बात स्वीकार की।
साथ ही आश्वासन दिया कि विद्यापीठ प्रशासन से वार्ता कर परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर परीक्षा दिलायी जाएगी। इस पर छात्रों ने दोपहर एक बजे जाम समाप्त किया।