फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cold increased due to drizzle and storm

छाए रहे बादल, शीतलहरी न चलने के बाद भी ठंड का प्रकोप जारी

Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The cold increased due to drizzle and storm
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष के पहले सप्ताह से जिले में ठंड के साथ आसमान में बादलों के छाए रहने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सोमवार की शाम को हल्की बूंदा-बांदी हुई। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान शनिवार की 11 डिग्री की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़कर 14 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सिया दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विगत चार जनवरी से मौसम में परिवर्तन आरंभ हुआ था। छह व सात जनवरी को जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद आसमान बादलों से ढंका रहा है। शुक्रवार को हल्की धूप निकली पर ठंडी हवाओं के कारण बेअसर रही। रविवार को बादल छाए रहे और लगा कि बारिश अब हुई कि तब हुई। वहीं पछुआ की जगह पुरवा हवा चलने से कुछ राहत रही। इससे लोगों को शीतलहरी व गलन का सामना नहीं करना पड़ा। सूर्यास्त के बाद ठंड बढ़ी तो लोगों ने अलाव तापना शुरू कर दिया।जिला व निकाय प्रशासन की ओर से अभी तक सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न किए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग निजी खर्च से अलाव की व्यवस्था करने पर विवश हैं। ठंड के कारण लोगों के साथ जानवर भी परेशान रहे।
विज्ञापन

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व अनुगामी वॉर्म सेक्टर के प्रभाव से आगामी तीन से चार दिनों तक जनपद व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने व बूंदा-बांदी के साथ रूक-रूककर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पुरवा हवाओं के कारण अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद पुरवा हवा के स्थान पर शुष्क व ठंडी पश्चिमी हवा चलने से 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि मौसम केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइट- 1844
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed