{"_id":"7f03d9110415915d90253e2d9feb3e4d","slug":"the-child-disappeared-from-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से तीन माह का शिशु गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन से तीन माह का शिशु गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 22 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां विध्यवासिनी का दर्शन कर घर लौटने के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही सैयदराजा थानांतर्गत जेठमलपुर गांव
की किरन देवी का तीन माह का शिशु मंगलवार की देर रात उस वक्त गायब हो गया,
जब महिला कुछ देर के लिए सो गई थी।
हालांकि उस दौरान पीड़िता के साथ उसके गांव की ही अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
रेलवे स्टेशन पर काफी ढूंढने के बाद भी जब उसका बच्चा नहीं मिला तो पीड़िता ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना जीआरपी कोतवाली में दी।
किरन के मुताबिक मंगलवार को वह विंध्याचल से ट्रेन से अन्य महिलाओं संग रात लगभग 12 बजे वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंच गयी।
लेकिन सैयदराजा के लिए कोई भी ट्रेन न होने के कारण वह प्लेटफार्म संख्या छह पर जाकर ट्रेन के इंतजार में बैठ गयी।
इस संबंध में जीआरपी में एसएसआई पद पर तैनात केएन मौर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।