फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The chief divided into two groups regarding the president of the union

प्रधान संघ के अध्यक्ष को लेकर दो गुटों में बंटे प्रधान

Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The chief divided into two groups regarding the president of the union
चकिया। स्थानीय विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों का संगठन बनाने को लेकर प्रधानों के दो गुट आमने-सामने हैं। पिछले दिनों प्रधानों के एक गुट ने ग्राम प्रधान संगठन के मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष भभौरा के प्रधान अवधेश यादव के प्रति निष्ठा जताई तो उसके बाद चकिया ब्लाक सभागार में प्रधानों के दूसरे गुट ने बैठक कर बोदलपुर के ग्राम प्रधान रामलाल यादव को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानों का चुनाव होने के बाद प्रदेश प्रधान संगठन के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने भभौरा के प्रधान अवधेश यादव को चकिया ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया था। इसके बाद ब्लॉक सभागार में हुई दूसरे गुट ने बैठक कर बोदलपुर के प्रधान रामलाल यादव को चकिया ब्लाक का प्रधान संघ का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। दोनो पक्षों ने प्रधानो की कुल संख्या के आधे से अधिक प्रधानो का समर्थन मिलने का दावा किया है। चकिया ब्लाक प्रधान संघ के दो-दो अध्यक्ष बन जाने से प्रधानों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed