फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Chhattisgarh team inspected the security arrangements at the dams.

Chandauli News: छत्तीसगढ़ की टीम ने बांधों की सुरक्षा व्यवस्था देखी

Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Chhattisgarh team inspected the security arrangements at the dams.
लतीफशाह डैम का निरीक्षण करते छत्तीसगढ़ से आई टीम के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के बांधों की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से गठित सीडीएसई के तहत छत्तीसगढ़ की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने जिले के तीन बांधों का निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर सिंचाई विभाग बांधों की सुरक्षा और मरम्मत की कार्ययोजना तैयार करेगा।
विज्ञापन


टीम ने भैसोड़ा, नौगढ़ और लतीफशाह बांध का निरीक्षण कर उनकी तकनीकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बांध के किनारे, जलाशय की स्थिति, वेन कट, जंगल-झाड़ियों, स्केप व रिसाव, अंडरग्राउंड सीपेज, पिचिंग, ड्रेन की पिचिंग और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों का सूचीकरण भी किया है।
विज्ञापन

टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रेषित करेगी। निरीक्षण करने आई टीम में अरुण कुमार बढ़ि़ये, राकेश कुमार नगरिया, डॉ. टीआर नायक और रमेश चंद्रा शामिल रहे। इसके बाद शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड की ओर से बांधों के मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट......

बजट मिलने पर शुरू होगा काम

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद स्टेट डैम सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन की ओर से धन उपलब्ध कराया जाएगा। बजट मिलने के बाद बांधों के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा से जुड़े काम कराए जाएंगे।

इनसेट.....

इन बांधों की भी होगी जांच

जिले के चंद्रप्रभा, मूसाखांड, भोका बांध और मुजफ्फरपुर बीयर का निरीक्षण अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद आईआईटी रुड़की और बीएचयू के इंजीनियरों की टीम भी बांधों का तकनीकी अध्ययन करेगी। टीम यह जांचेगी कि बांध भूकंपरोधी हैं या नहीं और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस की स्थिति कैसी है। इसके अलावा फ्लड रिव्यू डिजाइन और डैम ब्रेक की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा।


कोट.......

छत्तीसगढ़ की टीम ने भैसोड़ा, लतीफशाह और नौगढ़ बांध की जांच की है। टीम के सदस्य जिले के अन्य बांधों का भी परीक्षण करेंगे। इसके बाद बांधों की सुरक्षा और मरम्मत का काम होगा। - हरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, चंद्रप्रभा प्रखंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed