फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a teenage girl who drowned in the Ganges three days ago was found near the Zamania bridge.

Chandauli News: तीन दिन पहले गंगा में डूबी किशोरी का शव जमानिया पुल के पास मिला

Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl who drowned in the Ganges three days ago was found near the Zamania bridge.
धानापुर क्षेत्र के कवलपुरा गांव के सामने गंगा में स्नान करते समय तीन दिन पहले डूबी किशोरी का शव बुधवार को जमानिया पुल के पास उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के तोरवा गांव निवासी तान्या (15) सोमवार को कवलपुरा गांव के सामने स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार को तीसरे दिन किशोरी की तलाश की जा रही थी।
इसी बीच कुछ लोग जब जमानियां पुल के पास गए तो किशोरी के शव को देखकर शोर मचाया। पुलिस ने किशोरी की पहचान की। वहीं सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed