फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The beginning was to eliminate malnutrition

कुपोषण खत्म करने की हुई शुरुआत 

Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
The beginning was to eliminate malnutrition
महिलाओं को भोजन कराते जिला कार्यक्रम अधिकारी।
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार भोजन उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई। 
विज्ञापन

  फिलहाल ट्रायल के  तहत डीएम और सीडीओ द्वारा गोद लिए गए दो-दो गांवों में तेरह दिन तक आंगनबाड़ी  केंद्रों पर कुपोषित बच्चों और महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके राय के अनुसार डीएम द्वारा गोद लिए गए गांव दुलहीपुर में बुधवार से पहल शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ के अनुसार जिले के बिसौरी, दुलहीपुर, रसूलपुर और फिरोजपुर में कुल सात माह से तीन वर्ष तक के  68 अति कुपोषित  बच्चे और 207  गर्भवती महिलाएं हैं। ट्रायल कार्यक्रम के तहत तेरह  दिनों तक इन्हें पौष्टिक आहार और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पका-पकाया गर्म भोजन  दिया जाएगा, जिससे कैलोरी और प्रोटीन की भरपाई की जा सके। अति कुपोषित बच्चे  पर प्रति बच्चा सात रुपये और गर्भवती महिला पर प्रति महिला 18 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए धन ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त खाते में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed