{"_id":"67c9f35841a64ab7cc0a56ca","slug":"the-baraatis-broke-the-head-of-the-brides-brother-when-he-refused-to-hoot-during-the-jaimala-ceremony-chandauli-news-c-189-1-svns1010-128098-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जयमाल के दौरान हूटिंग से मना करने पर बरातियों ने फोड़ा दुल्हन के भाई का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जयमाल के दौरान हूटिंग से मना करने पर बरातियों ने फोड़ा दुल्हन के भाई का सिर
विज्ञापन
सैयदराजा। जेठमलपुर नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी मैरिज लान में बुधवार की देर रात जयमाल के दौरान हूटिंग से मना करने पर बरातियों ने मार पीटकर दुल्हन के भाई का सिर फोड़ दिया। इसके बाद बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। मारपीट की इस घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता हो गया।
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के रंगीले बिंद के पुत्र अनिल बिंद की शादी मानिकपुर सानी गांव निवासी दीनदयाल की बहन के साथ तय हुई थी। जेठमलपुर स्थित एक लान में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। जयमाल के दौरान बराती खूब हूटिंग कर रहे थे। दुल्हन के भाई दीनदयाल ने मना किया तो मार पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने भी बरातियों पर हमला कर दिया। इसके बाद बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेकी गईं। आसपास के लोग जान बचाकर भागे। मारपीट में चार लोगों के सिर फटने के साथ 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुल्हन और दुल्हा पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। सैयदराजा थानाध्यक्ष विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।