फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The attack on the candidate 's spouse

प्रत्याशी के पति पर किया हमला

Fri, 18 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 18 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
The attack on the candidate 's spouse
जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मढ़िया गांव में चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने
विज्ञापन
प्रधानी का चुनाव लड़े प्रत्याशी के पति को बुधवार की रात मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

यही नहीं उसे मरा हुआ जानकर हमलावरों ने गांव से एक किलोमीटर दूर सिवान में फेंक दिया। सुबह अचेतावस्था में गांव वालों ने देखा तो परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि देर शाम तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही हुआ था।


मढ़िया गांव निवासी मंगल मौर्य (40) ने अपनी पत्नी को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। बाद में अपनी स्थिति खराब देख उसने दूसरे प्रत्याशी को समर्थन दे दिया और वह जीत गया।

मंगल के अनुसार जीत से विपक्षी बौखला गए। बुधवार की रात वह गांव के एक युवक के साथ गांव के बाहर दुकान पर नाश्ता पानी करने गया था। वह घर लौट रहा था, इसी बीच आधा दर्जन लोगों ने उसे छेंक लिया और पिटाई शुरू कर दी। जब वह अधमरा हो गया तो उसे मृत जानकर हमलावरों ने उसे गांव से एक किलोमीटर सिवान में ले जाकर फेंक दिया।

गुरुवार की सुबह कुछ लोग सिवान की तरफ गए तो उसे देख कर शोर मचाया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया और चौकी पर तहरीर दी। तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज राणा प्रताप गांव में पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। राणा प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed