फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The anger of the morning calm in the evening

सुबह का गुस्सा शाम को शांत

Sun, 01 Jan 2017 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
The anger of the morning calm in the evening
सुबह का गुस्सा शाम को शांत
चुनाव के लिए टिकट वितरण में उत्पन्न विवाद के बाद सपा मुखिया द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाले जाने बाद पार्टी में पुन: वापसी की मांग को लेकर युवा कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की । जिले में भी इसका असर रहा लेकिन इन दो दिनों के बीच बड़े नेता इन सबसे दूर रहे । शनिवार की सुबह हाने के बाद जैसे जैसे बीतते वक्त के साथ लखनऊ में गतिविधियां बदलती रहीं वैसे वैसे यहां के नेता भी अपनी चाल बदलते रहे ।
विज्ञापन


पिछले छह माह से समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर शह मात का खेल हो रहा है । अखिलेश यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने और रामगोपाल को पार्टी से निकाले जाने पर कई दिनों तक राजनीतिक खेल चलता रहा । जब सब कुछ सामान्य हो गया तो यहां भी लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन टिकट बंटवारे व अधिवेशन बुलाने पर सपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश यादव के समर्थन एवं पार्टी में उनकी पुन: वापसी के लिए युवा कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से शुक्रवार की रात ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार को भी इसके लिए युवा कार्यकर्ता जुटे रहे। लेकिन वक्त बीतने के साथ लखनऊ ने विधयाकों का समर्थन अखिलेश यादव को मिलने लगा तो वैसे ही चंदौली में जिले स्तर के नेता भी अखिलेश के समर्थन में उतर आये । बकायदे जुलुस तक निकाला गया। लखनऊ में विधायकों द्वारा अखिलेश यादव का खुलकर समर्थन किये जाने से यहां के पुराने नेताओं ने भी पैंतरा बदलने में देर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed