फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The accused of shooting the station master has been arrested

Chandauli News: स्टेशन मास्टर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting the station master has been arrested
पीडीडीयू नगर। हमीदपुर गांव स्थित बैंक शाखा के पास वर्ष 2024 में 21 अगस्त को स्टेशन मास्टर को गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी राजेश केशरी को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर स्टेशन से रविवार को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शादियाबाद गांव निवासी विजेंदर वर्मा जिवनाथपुर के स्टेशन मास्टर थे। 21 अगस्त की रात 12 बजे ड्यूटी पूरी कर वे बाइक से नरायनपुर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। रास्ते में बैंक की हमीदपुर शाखा के पास उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया था कि घायल के बयान पर नरायनपुर निवासी राजेश केशरी, रमेश केशरी और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नरायनपुर (मिर्जापुर) सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई थी। उधर, विभाग के कर्मचारियों ने बताया था कि सामान बेचने के लिए अवैध वेंडर स्टेशन मास्टर पर ट्रेनों को रोकने का दबाव बना रहे थे। संभवत उनके इन्कार करने पर घटना को अंजाम दिया गया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से आरोपी मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर भीतरी बाजार निवासी राजेश केशरी को गिरफ्तार किया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed