फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ten vehicles Invoiced

दस वाहनों का चालान

Thu, 05 Mar 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 05 Mar 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Ten vehicles Invoiced
जनपद की यातायात पुलिस की ओर से सोमवार की पूर्वाह्न नगर के जीटीआर ब्रिज
विज्ञापन
एवं परमार कटरा के समीप ओवरलोड एवं आड़े तिरछे खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस दौरान दस वाहनों का चालान करने के साथ ही तीन वाहनों को सीज किया गया। वहीं तीन लग्जरी वाहनों में ह्वील कैप लगाने के साथ ही जुर्माने के रूप में 14 हजार रुपये वसूले। यातायात पुलिस के इस कार्रवाई से वाहन चालकों एवं संचालकों में खलबली मची रही।


गौरतलब है कि पंचफेड़वा से लगायत पड़ाव तक जीटी रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। विशेष रूप से नगर के मुख्य बाजार जीटी रोड, चंदासी कोलमंडी एवं पड़ाव पर जाम के मामले में स्थिति कुछ ज्यादा ही बदतर है। आए दिन इस मामले में मिल रही शिकायतों को पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने काफी गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में गुरवार की पूर्वाह्न जिला यातायात प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस संबंध में जिला यातायात प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed