{"_id":"648cb1c850ee1288c40cd1c4","slug":"ten-roads-will-be-rejuvenated-will-spend-392-lakhs-chandauli-news-c-20-1-254761-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दस सड़कों का कायाकल्प होगा, खर्च करेंगे 392 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दस सड़कों का कायाकल्प होगा, खर्च करेंगे 392 लाख
विज्ञापन
नगर पालिका ने शहर के दस प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के लिए 392 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन ने धन मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मेंं पिछले पांच वर्षों से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। नतीजतन सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो गई है। लोग लगातार इनकी मरम्मत की मांग करते रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी हर बार धन नहीं होने की बात कहकर मरम्मत कराने से बचते रहे हैं। नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के बाद सड़कों की मरम्मत का मुद्दा फिर से केंद्र में आ गया है। नगर पालिका ने दस प्रमुख सड़कों का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है।
चंदासी वार्ड में दो मार्गों पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 79.10 लाख, लाठ नंबर दो भाग दो वार्ड में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 39.10, लाठ नंबर दो भाग एक में 38.92 लाख, सुभाष नगर में सुभाष पार्क से आगे तक जिग जैग इंटरलॉकिंग व नाली मरम्मत का कार्य 39.11 लाख, बिछड़ी वार्ड में जीटी रोड से रामजानकी पोखरा से हुए आगे तक इंटरलॉकिंग व नाली मरम्मत का कार्य 39.45 लाख होना है। इसके अलावा गिधौली और महमूदपुर के मध्य जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य 39.50 लाख, लाठ नंबर दो भाग दो, शाहकुटी व लाठ नंबर दो भाग के मध्य रजत जयंती मार्ग ईदगाह रोड से आगे तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 38.75 लाख, काली महाल वार्ड में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 38.90 लाख व पटेल नगर वार्ड में चालीस फीट रोड पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य 39.25 लाख से कराया जाना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
कोट
..............
नगर की दस प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज जा चुका है। शासन से धन मिलते ही टेंडर कराकर कार्य आरंभ करा दियाा जाएगा।- कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिक, पीडीडीयू नगर