फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Temperature dropped by two degrees.

Chandauli News: 24 घंटे में दो डिग्री गिरा तापमान

Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees.
उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज कुछ नरम रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय कचहरी, जिला अस्पताल मार्ग, सिविल लाइन, रमईपट्टी, शुक्लहा, महुवरिया, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, स्टेशन रोड पर सन्नाटा रहा।
मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
इसके बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए अभी दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed