{"_id":"62990a1e225ad73afc27cc73","slug":"teenager-s-body-found-hanging-from-the-fan-in-the-room-of-the-house-chandauli-news-vns6568828107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
चहनिया । बलुआ थाना क्षेत्र के परासी ( नौदर ) गांव में 15 वर्षीय शुभम यादव का शव बृहस्पतिवार को कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। जबकि मां-बाप बुधवार से शुभम की तलाश कर रहे थे और बृहस्पतिवार को उसकी गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने भी गये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घटना के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर ग्राम सभा के परासी गांव के रहने वाले राम सिंह यादव का बड़ा पुत्र शुभम यादव (15) कक्षा दस का छात्र था। परिवार वालों के अनुसार शुभम बुधवार की सुबह से ही घर पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके नहीं मिलने पर परिवार वालों ने रिश्तेदारी व आस पास लोगों से पूछताछ की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार को परिवार के लोग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने बलुआ थाने पहुुंचे। जहां पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे घर के सभी कमरों में तलाशने के बाबत परिवार वालों से पूछा। जिसपर परिजनों ने बताया कि घर के सभी कमरों को नहीं देखा गया है। इसके बाद बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मोहरगंज चौकी इंचार्ज को घर पर भेजकर सभी कमरों की तलाशी लिये जाने को कहा। इसके बाद परिवार के सदस्य पुलिस के साथ शुभम के सभी कमरें में तलाशने लगे । इस दौरान घर के आखिरी कमरे में शुभम का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। पुत्र शव देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गये। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पिता राम सिंह, माता कुसुम देवी ,छोटा भाई बाबी यादव का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।