फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager attacked with knife in mutual dispute, referred to BHU in critical condition

Chandauli News: आपसी विवाद में किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर

Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager attacked with knife in mutual dispute, referred to BHU in critical condition
बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में सोमवार देर शाम दो किशोरों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक किशोर ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोनबरसा गांव निवासी प्रिंस (15) का गांव के ही एक अन्य किशोर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे किशोर ने जेब से चाकू निकालकर प्रिंस पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में प्रिंस जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे संभाला।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को नहीं दी। जानकारी मिलने पर बलुआ पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बलुआ संतोष सिंह ने बताया कि सोनबरसा गांव में दो किशोरों के बीच विवाद में चाकूबाजी की बात सामने आई है। घायल किशोर को वाराणसी रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed