फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teachers protest against pension restoration and Prarana App

पेंशन बहाली व प्ररेणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Sat, 14 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against pension restoration and Prarana App
प्रेरणा एप के विरोध में विकास भवन के पास धरना देते शिक्षक - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। शिक्षक महासंघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर शुुक्रवार को शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने और प्ररेणा एप के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इससे पहले जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि सरकार तत्काल प्रेरणा एप को समाप्त कर पुरानी पेंशन को बहाल करे अन्यथा शिक्षक जन आंदोलन करेंगे। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सदर तहसीलदार फूलचंद्र यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की लंबित मांगों पर आज तक विचार नहीं किया। लंबित मांगों पर विचार करने के बजाए प्रेरणा एप रुपी बेड़ियों में जकड़ने के लिए प्रयास जरूर किया। इसका पुरजोर शिक्षक विरोध करेंगे। कहा कि शिक्षकों को हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर एक मंच पर आकर विरोध करना होगा, तभी सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार करेंगी। सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कई बार मांगों को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन किया, लेकिन सरकार ने शिक्षकों के किसी मांग पर विचार नहीं किया। अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व इंटर कालेज के शिक्षक एकजुट होकर सरकार के विरोध में बिगुल फूंक दिया। शिक्षकों की लड़ाई अब आर पार की होगी। सरकार शिक्षकों की मांगों पर अगर तत्काल विचार नहीं करती है तो शिक्षक सड़क से संसद तक आंदोलन के लिए कमर कस कर तैयार हो गए है। इस दौरान सुनील सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, बृजेश सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, शहबाज खां रहे। संचालन आनंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed