फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher casts lewd glance at student alone in school vehicle files FIR under POCSO Act in chandauli

UP: स्कूली वाहन में अकेली छात्रा पर टीचर की गंदी नजर, कर दी हरकत, पॉक्सो एक्ट में FIR; एक हफ्ते से थी परेशान

Mon, 10 Nov 2025 09:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:36 PM IST
सार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले में छात्रों के परिजनों की तहरीर मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी।

विज्ञापन
Teacher casts lewd glance at student alone in school vehicle files FIR under POCSO Act in chandauli
अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक स्कूल के संगीत शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी स्कूल आने-जाने के लिए ट्रैवलर वाहन का उपयोग करती है, जिसमें स्कूल का एक शिक्षक भी साथ आता-जाता था। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से शिक्षक बस में बालिका के साथ छेड़खानी कर रहा था। जब परिजनों ने इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से शिकायत की, तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका ने कथित तौर पर पीड़ित परिजनों को धमकाया कि अगर उन्होंने घटना को उजागर किया तो बच्ची का भविष्य खराब कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने आरोपी शिक्षक को विद्यालय के पिछले गेट से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed