फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tea shopkeeper attacked inspector with a knife in Chandauli

UP: दरोगा पर चाय दुकानदार ने चाकू से किया जानलेवा हमला, रात में सरकारी जमीन की ट्रैक्टर से कर रहा था जुताई

Tue, 15 Aug 2023 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Aug 2023 10:49 AM IST
सार

चंदौली में दरोगा पर चाय दुकानदार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी रात में सरकारी जमीन की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। जानलेवा हमला करने वाले विष्णु और अंकित को चाकू समेत हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
tea shopkeeper attacked inspector with a knife in Chandauli
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौली के नौगढ़ कस्बे में सरकारी जमीन को ट्रैक्टर से जुताई करने से रोकने पहुंची पुलिस पर सोमवार की रात पिता-पुत्र ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से दरोगा का एक हाथ जख्मी हो गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने के लिए नौगढ़ थाने  के उपनिरीक्षक अवधेश सिंह  हमराहियों के साथ गस्त कर रहे थे। कस्बा में दुर्गा मंदिर पोखरे के पास चाय विक्रेता अशोक उर्फ चुन्नीलाल ट्रैक्टर से सरकारी जमीन की जुताई करता दिखा। 
विज्ञापन


रोकने पर वह ट्रैक्टर तेज गति से भगाता हुआ घर पहुंचा और अंदर छिप गया। पुलिस आरोपी की चाय की दुकान पर पहुंची और दुकान पर बैठे लड़के से उसके पिता अशोक उर्फ चुन्नीलाल के बारे में पूछा। बताया जाता है कि जब पुलिसकर्मियों ने वहां पूछताछ शुरू की तो अशोक कुमार के दोनों पुत्र विष्णु और अंकित सिपाहियों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चाकू लहराने लगे। एक ने चाकू से दरोगा अवधेश सिंह पर हमला कर दिया। इससे दरोगा का एक हाथ चाकू लगने से जख्मी हो गया। लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया। दरोगा और पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जानलेवा हमला करने वाले विष्णु और अंकित को चाकू समेत हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed