{"_id":"6862e688b429edd8c50a8f72","slug":"tatkal-booking-will-be-possible-only-if-aadhaar-is-linked-to-irctc-app-chandauli-news-c-189-1-svns1012-133047-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आईआरसीटीसी एप पर आधार लिंक है, तभी होगी तत्काल की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आईआरसीटीसी एप पर आधार लिंक है, तभी होगी तत्काल की बुकिंग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन) की वेबसाइट और एप पर मंगलवार से केवल आधार कार्ड सत्यापित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि बुकिंग काउंटर पर यह व्यवस्था अभी लागू नहीं है। 15 जुलाई से तत्काल टिकट लेने वालों को बुकिंग काउंटर पर आधार कार्ड और उससे लिंक्ड मोबाइल फोन नंबर लेकर जाना होगा, तभी टिकट बुक हो सकेगी।
हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लाइन लगती है। एक जुलाई से रेलवे की ओर से तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं। एक जुलाई से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से तत्काल टिकट केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होंगे। हालांकि बुकिंग काउंटर पर यह व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी। 15 जुलाई से यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए आधार कार्ड और आधार लिंक्ड मोबाइल फोन लेकर पहुंचना होगा। यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर पर फार्म में मोबाइल नंबर पर देना होगा। टिकट के लिए आधार से लिंक्ड मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी बताने पर ही टिकट बुक हो पाएगा।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि पूरे रेलवे में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। बुकिंग काउंटर पर ओटीपी आधारित तत्काल बुकिंग की व्यवस्था 15 जुलाई से शुरू होगी।