फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Task force created to prevent crime in trains

ट्रेनों में सक्रिय चोर-उच्चकों को पकड़ने लिए बनी स्पेशल टास्क फोर्स

Thu, 03 Jun 2021 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Task force created to prevent crime in trains
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त स्पेेशल टास्क फोर्स बनाया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त की पहल पर आरपीएफ और जीआरपी निरीक्षक के नेतृत्व में छह सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। स्पेशल टीम के सदस्य सादे वेश में स्टेशन, स्टेशन के दोनों तरफ यार्ड औऱ ट्रेनों में भ्रमण करेंगे और संदिग्धों को पकड़ेंगे। इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से सामान्य दिनों में 175 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इससे बीस हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। भीड़ की वजह से ही स्टेशन और ट्रेनों में चोर उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। विभिन्न ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहीं हैं। सबसे अधिक चोरी मोबाइल, हैंडबैग में रखे रुपये आदि की होती है। चोरी की घटनाओं को रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम गठित की है। छह सदस्यीय टीम सादे वेश में रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन के दोनो छोर पर रेलवे लाइन के किनारे और झाड़ियों में निगरानी करेंगे। यही नहीं टीम के सदस्य अलग अलग ट्रेनों में यात्री के वेश में विभिन्न ट्रेनों में तीन से चार स्टेशनों तक यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

स्पेशल टीम में आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार और इंदर कुमार शामिल हैं जबकि जीआरपी के कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, शैलेन्द्र और मंजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस लगातार यात्रियों की सुरक्षा में लगी है। इसी क्रम में अब आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य चोरी की घटनाओं की रोक पर काम करेंगे। इससे बहुत हद तक चोरी पर रोक लगेगी। आशीष मिश्र, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त,पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed