फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tap water spoils the condition of roads, even walking becomes difficult

Chandauli News: नल-जल ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, पैदल चलना भी दूभर

Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tap water spoils the condition of roads, even walking becomes difficult
पीडीडीयू नगर। जिले में हर घर नल योजना से सभी को शुद्ध पानी देने का लक्ष्य है। यह योजना अभी पूरी भी नहीं हुई है पर इसके तहत हुई खोदाई से ज्यादातर सड़कें और गलियां बदहाल हो गई हैं। खोदाई के महीनों बाद भी इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अच्छी से अच्छी सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। लोेग आए दिन चोटिल हो रहे हैं और अधिकारी बेखबर हैं।
विज्ञापन


लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए मार्च 2021 में करीब 12 सौ करोड़ रुपये की योजना के तहत कार्य आरंभ किया गया था लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद मात्र 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। अभी कई गांवों में पेयजल के लिए टंकी की स्थापना और बोरिंग का कार्य शेष है। कहीं टंकी बनाने तो कहीं नलकूप लगाने के लिए भूमिपूजन करने के बाद भी कार्य आरंभ नहीं हो सका है। वहीं कई गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इन गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। आरंभ में कार्य पूरे करने की जिम्मेदारी चार कंपनियों को दी गई थी जिनमें दो कंपनियां कार्य छोड़कर जा चुकी हैं। अब दो नई कंपनियों एचएफसीएल और ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड को बचे ग्राम पंचायतों में लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए चयनित किया गया है। दोनों कंपनियां अभी सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हैं। सर्वे और बरसात समाप्त होने के बाद ही कंपनियां कार्य आरंभ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed