फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tanker collided with standing truck, traumatic death of driver

खड़े ट्रक से टकराया टैंकर, चालक की मौक पर दर्दनाक मौत

Fri, 08 May 2020 01:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Tanker collided with standing truck, traumatic death of driver
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : amar ujala

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह रिफाइन तेल लदा टैंकर सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 26 वर्षीय चालक रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस ने घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के रैबिगो गांव निवासी चालक रोहित व मिर्जापुर जनपद निवासी खलासी बहादुर बिहार प्रांत से रिफाइन लादकर कानपुर जा रहे थे। जैसे ही टैंकर कटसिला पुलिया के पास पहुंचा, चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे तेज रफ्तार टैंकर बालू लदे ट्रक में पीछे से जा टकराया।
विज्ञापन


जिससे टैंकर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि खलासी तीस वर्षीय बहादुर गौतम घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में पुलिस के साथ हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को चाडकर शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed