फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tandu caught caught pickup

तेंदू पत्ता लदी पिकअप पकड़ी,

Wed, 14 Jun 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Wed, 14 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tandu caught caught pickup
तेंदूपत्ता लदा मालवाहक।
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के लौआरी जंगल क्षेत्र से सोमवार की रात वन्य कर्मियों ने गश्त के दौरान पिकअप पर लदे अवैध रूप से 21 झाल तेंदू पत्ता के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को गिरफ्तार लोगों को वन्य अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र राय के अनुसार एक बीड़ी बनानेे की कंपनी का नाम आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है।      
विज्ञापन

सोमवार की रात गश्त के दौरान एसडीओ जीपी सिंह ने जंगल से एक पिकअप और उस पर लदे 21 झाल तेंदू का पत्ता बरामद किया। वनकर्मियों द्वारा की गई घेरेबंदी में पिकअप का चालक बाबू निवासी चुनार मिर्जापुर तथा राजबली निवासी गढवा थाना चकरघट्टा को भी दबोच लिया। वन क्षेत्रों में अवैध रूप से तेंदू पत्ता तस्करी का खेल वन माफियाओं के शह पर पिछले कई वर्षों से होता रहा है। कभी कभार कार्रवाई के नाम पर महकमा छोटे मोटे तस्करों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा लेता है। सवाल यह भी है कि इस अवैध तेंदू पत्ता कारोबार से जुड़े बड़े लोगों तक वन विभाग कब पहुंचेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed