{"_id":"58e7eec34f1c1b41485b76b4","slug":"talk-about-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकानों पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकानों पर बोला धावा
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
शराब के दूकान का विरोध करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर हाइवे की शराब की दूकानों को हटाकर ग्रामीण इलाकों में खोलने को लेकर विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होने लगा है। शुक्रवार को जिले में चार स्थानों पर दुकानों के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुलहीपुर में महिलाओं ने दोपहर बाद शराब की दुकानों पर धावा बोला। यहां सेल्समैन और महिलाओं के बीच मारपीट हुई। इसके बाद महिलाओं ने तीन घंटे तक चक्का जाम किया। इसी तरह औद्योगिक नगर, सदर कोतवाली के हथियानी गांव और सैयदराजा के भतीजा रोड पर शराब की दूकानों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार जीटी रोड पर दुलहीपुर, महाबलपुर और सतपोखरी गांव के बीच मस्जिद के पास देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार को इलाके की सैकड़ो महिलाएं राजकुमारी गुप्ता के नेतृत्व में दोपहर बाद दुकान बंद कराने पहुंची।
विज्ञापन
महिलाओं के आने की सूचना पर ठेका संचालक ने महिलाओं को भगाने के लिए कुछ आदमियों को बुला लिया। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि ठेका संचालक पक्ष के लोगों ने महिलाओं से मारपीट करने के साथ आभूषण आदि छीन लिए। यह देख आस पास के अन्य महिलाएं भी सड़क पर उतर पड़ी और दो सेल्स मैन की पिटाई कर दी। आक्रोशितों ने दुकान का ताला तोड़ कर शराब की बोतले बाहर फेंक दी और चक्का जाम कर दिया। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्येन्द्र कुमार और कोतवाल ने समझा बुझाकर शांत कराया।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार कटरिया हाइवे की दुकान को स्थानांतरित कर औद्योगिक नगर के वीडीए कालोनी में दुकान खोलने के विरोध में शुक्रवार की सुबह महिलाएं सड़क पर उतरी। महिलाओं ने दुकान के सामने प्रदर्शन किया।
महिलाओं के उग्र रवैये को देख कर दुकानदार दुकान में ताला बंद कर भाग निकला। आरोप लगाया कि दुकान के बगल में ही हनुमान जी का मंदिर है। इससे पूजा पाठ पर असर पड़ेगा। यही नहीं यहां का माहौल दूषित होगा। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
सूचना पर मौके पर पहुंची औद्योगिक नगर पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया। प्रदर्शन में कौशल्या देवी मौर्या, ममता देवी, उमरावती देवी, श्याम कुमारी, रामा देवी, धनराजी देवी, मंजू देवी, पान कुंवर देवी, लालमनी देवी, सरोजा, जीरा देवी आदि महिलाओं सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।