{"_id":"c9791d4ee70d63743bee3d53e4b02e30","slug":"talent-shows-in-speech-painting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला, भाषण स्पर्धा में दिखी मेधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला, भाषण स्पर्धा में दिखी मेधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनबीम स्कूल में यातायात माह के तहत सोमवार को ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें छात्र छात्राओं ने चित्रकारी और भाषण के माध्यम से मेधा दिखाई और यातायात नियमों के पालन के बारे में आगाह किया। कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सकती है।
मुख्य अतिथि एसपी अमित वर्मा और सीओ सदर गिरीश कुमार और सीओ सदर प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत में सर्वाधिक दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न किए जाने से होती हैं।
थोड़ी सी जागरूकता से इसमें कमी आ सकती है।
एसपी ने छात्रों को शपथ दिलायी कि कभी भी वे दुहपहिया वाहन का प्रयोग करेंगे, तो सदा ही हेलमेट का प्रयोग करेंगे व सड़क पर सदा ही यातायात के नियमों का पालन करेंगे।
इसके पूर्व प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल के साथ लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने भाषणों के जरिए यातायात नियमों के पालन के बारे में लोगों को जागरूक किया।
अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने बच्चों का मौलिक मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें एक आदर्श बालक बनने की सीख दी।
स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।