{"_id":"27034a310ddd2cb643f3d1dfc3698326","slug":"talent-shows-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्व विकलांगता दिवस पर सदर
विज्ञापन
बीआरसी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया।
इसमें विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विविध खेलों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान गणित दौड़ प्रतियोगिता में अंकित यादव प्रथम, पूजा द्वितीय और अपरबल तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा गुप्ता ने प्रथम, छू कर पहचानों में सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं सौ मीटर दौड़ में मकसूद प्रथम, सुलेख प्रतियोगिता में समीर और कुर्सी दौड़ में आदित्य और स्नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए प्रयासरत है।
ऐसे बच्चों के लिए विशेष अध्यापक और कैंप चलाए जाते हैं। कहा कि ऐसे बच्चों को लोगों की संवेदना की जरूरत होती है। यदि सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो ये बच्चे भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीसी यादव ने बताया कि इस आयोजन में पूरे जनपद के बच्चों ने प्रतिभाग किया। ऐसे बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर केके सिंह, अमिता श्रीवास्तव, कुमेश कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामा सिंह, रामाश्रय यादव, विमलेश त्रिपाठी, क्षमाशंकर, नीरज आदि रहे।