फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   switch valve connected to overhead tank burst municipality premises got submerged in chanduli

Chanduli News: ओवरहेड टैंक से जुड़ा स्विच वाल्व फटा, जलमग्न हुआ नगर पालिका परिसर; फव्वारे देखने को जुटी भीड़

Fri, 06 Dec 2024 08:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 06 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

चंदौली में शुक्रवार को अचानक ओवरहेड टैंक से जुड़ा स्विच वाल्व फटने से नगर पालिका परिसर जलमग्न हो गया। इस दौरान एक घंटे तक पानी का फव्वारा निकलता रहा। 

विज्ञापन
switch valve connected to overhead tank burst municipality premises got submerged in chanduli
ओवरहेड टैंक से निकल रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित ओवरहेड टैंक से जुड़ा स्विच वाल्व शुक्रवार की शाम अचानक फट गया। इससे पानी की काफी मोटी धार जमीन से लगभग तीस फीट ऊपर तक फौव्वारे के रूप में निकलने लगी। देखते ही देखते नगर पालिका कार्यालय समेत आसपास की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। कुछ देर बाद टैंक से पानी खाली होने के बाद वाल्व से पानी निकलना बंद हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारी वाल्व की मरम्मत में जुट गए।

विज्ञापन


यह है मामला
नगर पालिका कार्यालय परिसर में 18 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बना है। इससे इस्टर्न बाजार और कसाब महाल वार्ड के घरों में पानी की आपूर्ति होती है। शुक्रवार की शाम लगभग पांच बचे अचानक स्विच वॉल्व तेज आवाज के साथ फट गया। वॉल्व फटते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


इस दौरान वाल्व से तीस फीट ऊंची पानी की मोटी धार निकलने लगे। ओवरहेड टैंक भरा होने के चलते लगभग एक घंटे तक वाल्व से पानी से निकलता रहा। इस दौरान नगर पालिका परिसर, कसाब महाल चौराहा, पुलिस चौकी रोड पर पानी भर गया। पानी की ऊंची फौव्वार को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

एक घंटे बाद बंद हुआ पानी

लगभग एक घंटे बाद ओवरहेड टैंक का पानी खाली होने के बाद स्विच वाल्व से पानी निकलना बंद हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि वॉल्व की रिपेयरिंग की जा रही है। शीघ्र ही उसकी मरम्मत कर क्षेत्र में पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

तीन दिन से खराब था स्विच वॉल्व
नगर पालिका परिसर स्थित ओवरहेड टैंक के पास लगा स्विच वॉल्व तीन दिन से खराब था। उसे किसी प्रकार जुगाड़ के जरिये काम चलाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम स्विच वाल्व चालू था ताकि लोगों के घरों में पानी की सप्लाई की जा सके। इसी दौरान जलकल विभाग के कर्मचारी वाल्व की रिपेयरिंग करने लगे। इस दौरान पानी के प्रेशर से वाल्व फट गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed