फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Supply inspectors expressed opposition by tying black band

पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 11 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Supply inspectors expressed opposition by tying black band
चकिया। कानपुर देहात के निलंबित पूर्ति निरीक्षक की बहाली के मुद्दे को लेकर यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ऑफिसर एसोसिएशन के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्यालय में काम किया। पूर्ति निरीक्षक साथी की बहाल और शोषण बंद करने की मांग कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षकों का आंदोलन पांच अगस्त से चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में संकटों से जूझते हुए संसाधन विहीन होने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न पहुंचाने में लगातार खाद्य पूर्ति निरीक्षक कर्मचारी जुटे हुए है। इसके बाद भी शासन स्तर पर विभाग के अधिकारी शोषण कर रहे है। चकिया पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के निर्देश पर क्षेत्र में काली पट्टी बांधकर काम किया जा रहा है। एसोसिएशन के निर्देश पर बहाली होने तक काली पट्टी बांधकर विरोध चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि बिना कारण कानपुर के पूर्ति निरीक्षक को निलंबित किया गया है। इस दौरान आपूर्ति लिपिक शहाबगंज कुशलदीप मिश्रा सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed