{"_id":"61fc1fe5fb926854282d89ae","slug":"sunshine-in-the-day-clouds-rained-in-the-evening-chandauli-news-vns6367193188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप, शाम को झूमकर बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप, शाम को झूमकर बरसे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्तिवार की शाम जिले के कई स्थानों पर गरज व चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही लोग घरों की ओर लौटने लगे और रास्ते सुनसान हो गए। हालांकि इस दौरान पुरवा हवा चलने के कारण ठंड से राहत रही। इस दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
शाम के साढ़े छह बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हुई और सात बजे के करीब बारिश ने मूसलाधार रूप ले लिया। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश से नगर में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। रात में भी हल्की बारिश होती रही। सुबह से आसमान साफ था। दोपहर बाद आसमान पर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। शाम को बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान पुरवा हवा के चलने से ठंड से राहत रही। न्यूनतम तापमान भी बुधवार की अपेक्षा चार डिग्री बढ़कर 15 पर पहुंच गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। उनका कहना था कि इस समय दलहनी व तिलहनी फसलों को पानी की जरूरत थी। किसान नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। बारिश से उनकी सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। राज्य कृषि कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।