फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sunil beat Monu and Rajesh beat Sujit

अंतरप्रांतीय कुश्ती में सुनील ने मोनू व राजेश ने सुजीत को दी पटखनी

Thu, 29 Sep 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sunil beat Monu and Rajesh beat Sujit
धानापुर। क्षेत्र के बहादुरपुर लोकुआं गांव में मंगलवार को श्रीशालिक ब्रह्म बाबा का वार्षिक श्रृंगारोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंतरप्रांतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 50 जोड़ी पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव आजमाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रमुख अजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगो ने मेले का भी खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा बिहार, हरियाणा व दिल्ली के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इसमें एक दर्जन के करीब निर्णायक कुश्ती हुई जबकि शेष कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक कुश्तियों में जौनपुर के सुनील की भिडंत मिर्जापुर के मोनू से हुई जिसमें सुनील ने बाजी मारी। वहीं जौनपुर के सुजीत व मिर्जापुर के राजेश के बीच हुई कुश्ती में राजेश ने सुजीत को पटखनी दी। इसके अलावा कानपुर केशरी रह चुके अयोध्या निवासी अभिनव पहलवान की 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती प्रयागराज के झूसी निवासी हरेंद्र पहलवान के साथ हुई जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

इसी प्रकार हरियाणा के जितेंद्र से चंदौली चकिया के शमशेर से 12 हजार की इनामी कुश्ती, हरियाणा के सुमित से अयोध्या के चंदन से हुई 10 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दिल्ली के बंटी पहलवान पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया लेकिन किसी ने इस पहलवान से हाथ नहीं मिलाया। इस मौके पर दंगल समिति के उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मंत्री महेंद्र पांड़ेय, पंचदेव गुप्ता, विमल सिंह, हृदयनारायण तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, डॉ. रामजी मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed