फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Summer special trains will run from Udhna to Barauni and Danapur to Bhagat Ki Kothi

Chandauli News: उधना से बरौनी और दानापुर से भगत की कोठी के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Summer special trains will run from Udhna to Barauni and Danapur to Bhagat Ki Kothi
पीडीडीयू नगर। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में अब उधना से बरौनी और दानापुर से भगत की कोठी के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे पश्चिम भारत की यात्रा करने वालों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 04813 समर स्पेशल 23 अप्रैल से 25 जून तक भगत की कोठी से हर बुधवार की शाम 17:20 बजे दानापुर के लिए खुलगी। यह ट्रेन अगले दिन 14:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और उसी दिन शाम 17:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 04814 समर स्पेशल 24 अप्रैल से 26 जून तक हर बृहस्पतिवार को दानापुर से शाम 18:45 बजे खुलेगी और रात 23:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन रात 01:00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी तरह 09037 उधना -बरौनी समर स्पेशल 20 अप्रैल से 29 जून तक हर रविवार को उधना से सुबह 05:45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 08:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 03:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09038 समर स्पेशल बरौनी से 21 अप्रैल से 30 जून तक हर सोमवार की शाम 06:30 बजे खुलेगी और रात 01:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed